शिकारपुर थाना क्षेत्र के मझरिया में नदी से बालू की निकासी रोकने गए एक गार्ड पर बालू माफियाओं ने चाकू से हमला कर दिया गया है। मामले में शिकारपुर पुलिस ने एक ट्रैक्टर के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस मामले की छनबीन में जुट गयी है। जख्मी गार्ड शिकारपुर थाना क्षेत्र के धुमनगर वार्ड संख्या 7 का रहनेवाला दशरथ पड़ित बताया जा रह है।