शिकारपुर थाना क्षेत्र के कटघरवा गांव निवासी लालबाबू पासवान की मौत मामले में 3 माह बाद शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर मृतक की मां मुस्मात माया देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें कटघरवा गांव निवासी जयकिशुन बारी, छठू बारी और हरदिया चौक निवासी योगेन्द्र राम को आरोपित किया है।