बांगरमऊ: बांगरमऊ में बकरीद को लेकर सजी बकरों की बाजार, महंगे बकरे बने आकर्षण का केंद्र, 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद
उन्नाव के बांगरमऊ में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व के लिए लोग बड़ी संख्या में कुर्बानी के बकरे खरीदने पहुंच रहे हैं। बाजार में छोटे से लेकर बड़े और अलग-अलग नस्लों के बकरे उपलब्ध हैं। महंगे और आकर्षक बकरे लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बने हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार इस बार बकरों की कीमतों में