अनूपगढ़: डीईओ और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में परेड का किया निरीक्षण
नवगठित अनूपगढ़ जिले का पहला गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारी में जुटा हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में आयोजित होने वाले परेड का डीईओ और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।