बीरपुर: बभनगामा गांव में लू की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत
बीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में लू की चपेट में आने से बीते शनिवार की देर शाम एक 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अधेड़ संतोष सिंह बभनगामा निवासी शिव कुमार सिंह का पुत्र था । परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी अत्यधिक गर्मी से तबियत बिगड़ी थी। उसके बाद उसे बेगूसराय के निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।