काराकाट: काराकाट में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर टूटा, सिर में आई गंभीर चोट; चालक मौके से फरार
काराकाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कौपा स्थित सरकारी फॉल के पास बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में भोजपुर जिले के नुआव निवासी 22 वर्षीय अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका बायां पैर टूट गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं।