रामगंजमण्डी: मोड़क गांव में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस की समझाइश से रास्ता खुला
मोड़क गांव में लगातार बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आमजन, किसानों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मोड़क-चेचट मार्ग पर यातायात रोक दिया।