झालरापाटन: सकल हिंदू समाज की ओर से गुरुवार को झालरापाटन में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, शहर में निकली शोभायात्रा
सकल हिंदू समाज की ओर से गुरुवार को झालरापाटन में विराट सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसके तहत शहर में भव्य शोभा व कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 1बजे बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष गोपाल घाट पर एकत्रित हुए जहां से महिलाओं ने कलशों में पवित्र जल भर ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली, विभिन्न भागों से होते हुए शोभायात्रा द्वारकाधीश मंदिर र संपन्न हुई।