झालरापाटन: चवरड़िया गांव में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय विवाहिता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
झालावाड़ के चवरड़िया गांव में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक विवाहिता की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे बताया कि गांव की रहने वाली कलावती बाई पत्नी मन्नालाल अपने खेत पर कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी उसी समय उसकी हालत बिगड़ गई।