झालरापाटन: गरोठ मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
झालावाड़ के सीमावर्ती गरोठ मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है।घायल हरि सिंह पुत्र संभाजी को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती हरि सिंह ने बताया कि वह अपने मित्र करण सिंह के साथ अतरालिया गांव से गरोठ गए थे वापस लौटते समय पिकअप कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।