झालरापाटन: भवानी मंडी मार्ग पर बाइक से गिरकर 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के भवानी मंडी मार्ग पर बाइक से गिरकर 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे बताया कि सामिया राजपुरा गांव की रहने वाली विमला बाई अपने पुत्र सत्यनारायण के साथ भवानी मंडी जा रही थी, लेकिन बीच मार्ग में ब्रेकर पर बाइक उछलने से विमला बाई सड़क पर गिर गई।