कन्नौज: उपचुनाव में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन पर भाजपा नेता कन्हैया दीक्षित का बयान, 'सपा समाप्तवादी पार्टी बनेगी'
यूपी चुनाव के रुझान शनिवार की सुबह से ही सामने आने लगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने कई सीटों पर बढ़त बनाई और बीजेपी का प्रदर्शन उपचुनाव में अच्छा दिखाई दिया। भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर शहर में भाजपा नेता कन्हैया दीक्षित ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 2027 के चुनाव तक वह समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी।