गरौठा: गुरसरांय के भसनेह गांव में हत्या का खुलासा, महिला आरोपी जेल में, अन्य आरोपियों की खोज जारी—गांव में दहशत
गुरसराय थाना क्षेत्र के भसनेह गांव में रघुवीर रायकवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को आरोपी महिला मक्खन अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।