नामकुम: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | May 19, 2026 लोअर बाजार थाना क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम सन्नी कुरैशी उर्फ तौफिक है, जिसपर मारपीट करने सहित कई आरोप है। बता दें कि रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।