बारां: कोटड़ी रोड पर तीन साल से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने 55 अवैध देशी शराब के पव्वे के साथ किया गिरफ्तार
Baran, Baran | Aug 17, 2025 जिले में अवैध कार्यो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान चौरी के मामले में तीन साल से फरार स्थाई वारंटी को अवैध देशी शराब के 55 पव्वे के साथ सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी हीरालाल पुनिया ने बताया कि थाना सदर के दिशा निर्देशों में कोयला चौकी प्रभारी की टीम ने राजेंद्र सुमन को 55 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया।