कासगंज: सायंपुर माफी गांव में सड़क हादसे में किसान की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
थाना सोरों क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 41 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव सायंपुर माफी निवासी मुकेश पुत्र चेतराम अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोरों-कछला रोड पर सायंपुर माफी के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान मुकेश की मौत हो गई।