इंदौर: 'भरोसे' की लूट, स्कॉर्पियो मांगकर ले गया, डेढ़ महीने बाद भी नहीं लौटाई, मामला दर्ज
Indore, Indore | May 2, 2026 इंदौर में दोस्ती और जान-पहचान की आड़ में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक को अपने परिचित पर भरोसा करना भारी पड़ गया। आरोपी महज दो दिन के लिए स्कॉर्पियो कार मांगकर ले गया था, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी न तो गाड़ी का पता है और न ही आरोपी का फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात 12:00 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू की