आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाए: ए.एस. नोमानी
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को उठाते हुए सरकार से उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल, पोषण संबंधी जागरूकता फैलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाते हैं। इसके अलावा कई बार वीआईपी कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने जैसे अतिरिक्त कार्यों में भी उनकी ड्यूटी लगा दी जाती है।
ए.एस. नोमानी ने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगभग ₹4,000 से ₹8,000 तक ही मानदेय मिलता है, जो वर्तमान समय में बेहद कम है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में शीघ्र बढ़ोतरी की जाए, ताकि उन्हें सम्मानजनक पारिश्रमिक मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर हो सकती हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
UP 90 Creator
#आंगनबाड़ी_कार्यकर्ता
#मानदेय_बढ़ाओ
#बुंदेलखंड_इंसाफ_सेना
#बांदा
Banda, Banda | Jul 10, 2026