मनोहरथाना: मनोहरथाना निवासी मोहन लाल साहु को साहू समाज के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बनाए जाने पर किया गया स्वागत व सम्मान
राष्ट्रीय तेली साहू महासंघठन दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय कार्य समिति 2026 का गठन नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें मनोहर थाना निवासी मोहनलाल साहू को नवगठित समिति में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।साहू का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार मंत्री बनने की जानकारी मिलने पर समाज में हर्ष व्याप्त हो गया।