गढ़वा: झापहा टोला में नकटी नदी के पास सड़क हादसे में मिलाद जा रहे युवक की मौत, तीन घायल
Garhwa, Garhwa | May 26, 2026 गढ़वा बेलचंपा-अटौला मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रहे कलां गांव स्थित झापहा टोला में नकटी नदी के पास मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव निवासी हाकिम अंसारी के पुत्र अक्लीम अंसारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में उसका