जरार-बटेश्वर रोड की फिर उठी आवाज़
जरार-बटेश्वर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर एक बार फिर आवाज़ उठी है। करीब 6 साल से सड़क की हालत जस की तस है।
समाजसेवी नरेंद्र भारतीय ने वीडियो साझा कर सड़क की स्थिति और लोगों की परेशानी की जानकारी दी। इसी रास्ते से बच्चे पढ़ने के लिए आते-जाते हैं।
सवाल है—क्या इस बार भी नेता देखकर निकल जाएंगे और चुनाव के समय फिर आश्वासन ही मिलेगा?
वीडियो में देखिए सड़क के हालात।
Agra, Agra | Aug 14, 2026