देहरादून: मेयर सौरभ थपलियाल ने रायपुर विधानसभा के अंतर्गत अजबपुर सरस्वती विहार का किया औचक निरीक्षण
आज प्रातः देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल ने 'रायपुर विधानसभा' के अंतर्गत 'वार्ड-52 अजबपुर सरस्वती विहार' में भ्रमण कर साफ-सफाई व अन्य स्थलीय व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करते हुए सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया व मोके पर उपस्थित वार्ड में कार्यरत सुपरवाइजर को साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सतत सुचारू बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये