देहरादून: राज्य में पहली बार दून में लगे आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, ट्रायल सफल, आपात स्थितियों में लोगों को किया जाएगा सतर्क
देहरादून जिले में आपदा एवं आपात स्थितियों में आम नागरिकों को सतर्क करने के लिए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन लगाए गए हैं। यह उत्तराखंड में अपनी तरह की पहली पहल है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अगुवाई में 8 और 16 किमी रेंज वाले सायरन 13 प्रमुख थाना-चौकियों में स्थापित किए गए हैं। ट्रायल सफल रहा है...