चुनार: कार से अवैध गांजा बरामद, अनुमानित कीमत ₹2 लाख 50 हजार, शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
अदलहाट पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर इको स्पोर्ट कार सवार मनीष सिंह उर्फ लल्ला पुत्र स्व0 मनिराम निवासी ग्राम कोलना थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 05.085 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹ 2 लाख 50 हजार) व परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया।