औरैया: दबंगों पर जमीन कब्जाने और बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप, शहबदा निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबदा निवासी रजनीश पुत्र ओमप्रकाश ने गुरुवार की सुबह 10 बजे पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने और परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रजनीश के अनुसार उसके पिता द्वारा दी गई जगह पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि गुरुवार सुबह उक्त लोगों ने उनकी भैंसों को वहा