बांका: करझोंसा के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपति हुए जख्मी
Banka, Banka | Apr 15, 2026 बांका कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित करझोंसा के पास बुधवार की सुबह 11:00 बजे स्कूटी सवार दंपति जख्मी हो गए। जख्मी दंपति का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार ढोडरई निवासी नकुल यादव अपनी पत्नी चंद्रावती देवी को लेकर स्कूटी से कटोरिया जा रहे थे। करझोंसा के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में चली गई। जिसमें दोनों गिरकर जख्मी हो गए।