कनवास: कनवास पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग के मामले में अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Sep 11, 2025 कनवास थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में चार लोगों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अवतार, भगवान, लोकेश और बनवारी शामिल हैं। गुरुवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी को बी.एन.एस. की धारा 126 व 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।