कनवास: देवली मांजी पुलिस ने नकबजनी के मामले में फरार 1 आरोपी को अंता, बारां क्षेत्र के खरखड़ा से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Sep 8, 2025 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने नकबजनी मामले में फरार चल रहे 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी सुरेश मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी अर्जुन नायक निवासी मंडीता थाना सांगोद को अंता, बारां क्षेत्र के खरखड़ा से गिरफ्तार किया।