डुमरा: डीएम कार्यालय में जनता दरबार का किया गया आयोजन, परिवादियों की सुनी गई समस्याएं
सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे शुक्रवार को 1:05 पर जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी परिवादियों से मुलाकात की गई और उनके समस्याओं को सुना गया। इस दौरान डीएम ने जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को लोगों के समस्या निदान के लिए निर्देश दिए।