डुमरा: गोपनाथपुर में एक फोटो स्टूडियो से लाखों रुपए की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथपुर में फोटो स्टूडियो में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों रुपए का कैमरा व सामान चुरा लिया है। घटना के बाद डुमरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। दुकानदार जालंधर कुमार जब दुकान पहुंचे तो देखा कि उनकी दुकान में सेंधमारी कर चोरी कर ली गई है।