राजगढ़: राजगढ़: एसपी ने थाना कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार पर ज़ोर
आज शनिवार के दोपहर 2:00 मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा थाना कोतवाली राजगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेख व्यवस्था, जनसुविधाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।