पकरीबरावां: पकरीबरावां में निःशुल्क कांवरिया शिविर में कांवरिया की निःशुल्क सेवा की जा रही है
मंगलवार को पकरीबरावां के खपुरा मोड़ पर जिला परिषद सदस्य बच्चन देवी एवं उनके पुत्र पंकज कुमार द्वारा लगाए गए निःशुल्क कांवरिया शिविर में देर रात्रि दस बजे शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। उक्त शिविर में बिहार राज्य के विभिन्न जिलों के कावरिया के अलावा उत्तरप्रदेश , झारखंड,पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य राज्यों के कांवरिया शिविर में पहुंच रहे हैं