भोरे: मलचौर में दहेज हत्या मामले में कोर्ट के आदेश पर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
भोरे थाना क्षेत्र के मलचौर गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी केदार कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि अपनी पुत्री रंजना कुमारी की शादी 2022 में मलचौर निवासी शत्रुघ्न कुशवाहा के साथ की थी।