आगरा: एकलव्य स्टेडियम मामले में महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने की जांच, बड़ा आरोप नहीं मिला, आपसी ईगो और तालमेल की कमी बताई
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल अधिकारी पर महिला कोचों द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित कोच विजय लक्ष्मी व हॉस्टल में रह रहे खिलाड़ियों से बातचीत की। जांच के बाद अध्यक्ष ने कहा कि मामला बड़े आरोप का नहीं बल्कि आपसी ईगो और तालमेल की कमी का है।