दुल्हीनबाजार पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एनख़ां गांव से एक टेंपू ले लगभग दो क्विंटल लोहे का छड़ चोरी कर ले जा रहे एक युवक को टेंपू के साथ गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन जांच कर रही थी तभी एक टेंपू को तेज रफ्तार से आते देखा जब उसे रोका तो देखा कि भारी मात्रा में में लोहा लदा है।