बालोद: ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाते समय प्लास्टिक टब में छिपाकर गांजा ले जा रहे 5 तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख की खेप के साथ बालोद जेल भेजे गए
Balod, Balod | Jun 10, 2026 टब बेचने के बहाने लाखों रुपए का गांजा लेकर ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रहे पांच तस्करों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बाइक पर बड़े-बड़े प्लास्टिक टब लाद रखे थे, ताकि वे फेरी वाले या सामान लेकर जाने वाले सामान्य लोगों की तरह दिखाई दें। लेकिन टबों के अंदर बनाए गए गुप्त चैंबर में 72 किलो से अधिक गांजा छिपाकर रखा गया था।