बलिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में सिविल कोर्ट की विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को 25 वर्ष कारावास की सजा सुनाई
Ballia, Ballia | Apr 18, 2026 पॉक्सो एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट विशेष न्यायाधीश की अदालत ने शनिवार की शाम चार बजे एक आरोपी को 25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 35 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी का नाम जन्टी चौहान पुत्र कमलेश चौहान निवासी कुशहांब्राह्मण(रतनपुर) थाना भीमपुरा है।