करौं: करौं के शीतला माता की वार्षिक पूजा धर्मराज परिसर में संपन्न
Karon, Deoghar | Jul 25, 2026 करौं प्रखण्ड के धर्मराज परिसर में शनिवार को माता शीतला देवी की वार्षिक पूजा पंडित कालीचरण दास के नेतृत्व में संपन्न हुई। पाँच हजार बेल-पत्रों से होम-यज्ञ किया गया। प्रवचन में महामारी से बचाव का संदेश दिया। गाजे-बाजे के साथ मूर्ति स्थापना हुई, खीर प्रसाद वितरित किया गया।