सांगानेर: सांभरलेक पुलिस ने हत्या, लूट और डकैती के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस, 2 बदमाशों को सड़क पर घुमाया
जयपुर ग्रामीण की संभर लेक थाना पुलिस ने हत्या लूट कर डकैती के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों का शहर के अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों बदमाश लंगड़ाते हुए सड़क पर चल रहे थे और लोग पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। दरअसल सांभर लेक थाना पुलिस ने राहगीरों से लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।