सहारनपुर: कोतवाली मंडी पुलिस ने अवैध पशु कटान गिरोह का भंडाफोड़ किया, 4 शातिर गिरफ्तार, 4 क्विंटल मांस व हथियार बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे कमेला कॉलोनी में सघन चेकिंग के दौरान अवैध पशु कटान गिरोह का पर्दाफाश किया। मंडी समिति के पीछे आजाद कॉलोनी में औरंगजेब की दुकान/गोदाम से खटपट की आवाज सुन पुलिस ने छापा मारा। अंदर 5 व्यक्ति बिना अनुमति भैंस काट रहे थे, जिनमें से 4 को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।