गया टाउन सीडी ब्लॉक: NEET री एग्जाम को लेकर गया एसएसपी के निर्देश पर विभिन्न ठहराव स्थलों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
NEET री एग्जाम को लेकर गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।परीक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न होटलों, लॉज,धर्मशाला,बस अड्डा एवं अन्य ठहराव स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान अभ्यर्थियों एवं ठहरे हुए व्यक्तियों के सत्यापन के साथ साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।