सहारनपुर: कोतवाली देहात थाना ने 710 ग्राम चरस व ₹32,700 के साथ नशा तस्कर रेशमा को देहात क्षेत्र से किया गिरफ्तार
सहारनपुर परिक्षेत्र में “ऑपरेशन सवेरा — नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात टीम ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे हाकिमपुरा रोड, बाबर कॉलोनी के पास चेकिंग/गस्त के दौरान अभियुक्ता रेशमा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 710 ग्राम अवैध चरस तथा 32,700/- रुपये नगद बरामद हुए।