हथुआ थाना क्षेत्र के बरीधनेश गांव में बुधवार की सुबह 10 बजे फलदार हरे पेड़ को जबरन काटने का विरोध करने पर एक महिला को पीट दिया गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले महिला की बेरहमी से पिटाई की और फिर चाकू से उसके चेहरे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला की पहचान अलीम अंसारी की पत्नी सलमा बेगम है।