कोरबा: अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी और 16 ट्रैक्टर जप्त
Korba, Korba | May 24, 2026 जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 3 जेसीबी मशीन और 16 ट्रैक्टर जप्त किए गए। खनिज विभाग की टीम ने डौकागुड़ा, विजयपुर, सुतर्रा, आमाखोखरा, बिंझरा, पौड़ी और डुमरकछार क्षेत्रों में निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं