महाराजगंज: परतावल में यूरिया खाद की भारी किल्लत, किसान परेशान
शनिवार शाम 4:00 बजे तक परतावल क्षेत्र में चल रही खरीफ सीजन की खेती के बीच यूरिया खाद की भारी किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार रात से ही परतावल इफको केंद्र पर दर्जनों किसान यूरिया के लिए लाइन में खड़े रहे। कई महिलाएं भी रात तीन बजे से कतार में लग गईं, लेकिन सुबह तक भी अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सका। किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने