महाराजगंज: मुजुरी-गांगी बाजार मार्ग पर शिवाला टोले के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मजदूर को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-गांगी बाजार मार्ग पर शुक्रवार दोपहर शिवाला टोले के पास सड़क पार कर रहे 42 वर्षीय मजदूर धर्मेन्द्र कुमार को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। धर्मेन्द्र ग्राम सभा बहरामपुर निवासी मंगरु पासवान के पुत्र थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने वाहन व चालक को घेर लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।