महाराजगंज: महराजगंज अभिकर्ता संघ चुनाव में गोविन्द गुप्ता अध्यक्ष और धनश्याम शर्मा मंत्री निर्वाचित हुए
शुक्रवार शाम 5:00 बजे तक शाखा कार्यालय महराजगंज में अभिकर्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर गोविन्द गुप्ता ने 130 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 63 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। मंत्री पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में धनश्याम शर्मा ने मात्र दो वोटों के अंतर से विजय हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए अम्बरीष पटेल को निर्विरोध चुना गया।