महाराजगंज: सेमरा चदरौली में तेज रफ्तार में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चदरौली स्थित परतावल-महराजगंज मार्ग पर कल शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में राजन (22) व तबारक (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद (24) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों मृतक परतावल व परसा खुर्द के निवासी थे। गंभीर रूप से घायल अरमान (26) को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर किया