डुमरी थाना क्षेत्र के एक सुदूरवर्ती गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना की पुलिस टीम गांव पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए जांच शुरू की गई। बताया गया कि पीड़िता शनिवार की रात सरस्वती पूजा कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी।