बेरमो: फुसरो में मोटरसाइकिल और स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर, 3 घायल; एक की स्थिति गंभीर
Bermo, Bokaro | Mar 28, 2024 फुसरो नया रोड के पास एक पल्सर बाइक तथा स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार फुसरो अनपती स्कूल के सामने निवासी चंदन शर्मा तथा स्कूटी सवार तोताराम अग्रवाल का पोता विशाल अग्रवाल तथा कुणाल अग्रवाल घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर बोकारो रेफर कर दिया गया।